Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चली चैंपियनशिप में मेजबान उत्तराखंड ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी जीती।ताइक्वांडो फेडरेशन एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में देश के 15 से अधिक राज्यों के 1,000 से अधिक पुरुष व महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 560 अंकों के साथ उत्तराखंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर रही। वहीं, उत्तर प्रदेश की टीम ने 216 अंकों के साथ दूसरे और राजस्थान की टीम ने 91 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 52 स्वर्ण, 46 रजत और 58 कांस्य पदक जीते। उत्तर प्रदेश की टीम के खाते में 18 गोल्ड, 15 सिल्वर और 44 ब्रांज मेडल आए। राजस्थान ने 9 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 ब्रांज पदकों पर कब्जा जमाया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया। ऑब्जर्वर व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी शिवप्रकाश शुक्ला, सुभाष पाटिल, राज कुमार, शेखर त्रिपाठी, कमलेश तिवारी, अनिल कार्की, शशिकांत शर्मा, कौशल किशोर सिंह, विक्रम भंडारी, दरवान सिंह परिहार, ज्योति दुर्गापाल, गिरीश गुप्ता, ललित नेगी, किरन नेगी, सुनील थापा और शुभम डसीला आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैनिकों तक दवाइयां और राशन पहुंचाएगा गुरुकुल का स्वदेशी ड्रोन
Next: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

उत्तराखंड के युवा बनें प्रदेश के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.