Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को एक निजी होटल सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जे.सी. दुर्गापाल ने कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने लोगों से स्वस्थ जीवन को अपनाने और तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जीवन और तंबाकू के बीच सही चयन करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि तंबाकू का उपयोग सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, पान मसाला और अन्य रूपों में किया जाता है। इसमें हजारों रसायन पाए जाते हैं, जिनमें कई कैंसर उत्पन्न करने वाले होते हैं। उन्होंने कहा कि निकोटिन सबसे खतरनाक तत्वों में से एक है और तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मोतियाबिंद तथा अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही धूम्रपान का प्रभाव केवल सेवन करने वाले व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसके धुएं के संपर्क में आने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। डॉ. दुर्गापाल ने तंबाकू उत्पादों पर दी जाने वाली वैधानिक चेतावनियों को अधिक स्पष्ट और स्थानीय भाषा में प्रदर्शित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने जनजागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू जनित रोगों से संबंधित प्रचार सामग्री लगाए जाने की बात कही। कार्यक्रम में सुंदर सिंह, भुवन, मनोज सनवाल, राघव पंत, डॉ. हर्षवर्धन पंत, देवेश पंत, श्याम बिष्ट, आशीष वर्मा, शंकर दत्त भट्ट, हेम जोशी, गोकुल रावत, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एम.सी. कांडपाल, चन्द्रमणि भट्ट, आनंद बगड़वाल, सभासद अमित साह (मोनू) सहित क्षेत्र के नागरिक और डे-केयर के सदस्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा
Next: गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 16.34.29_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-16 at 17.29.17
  • अल्मोड़ा

एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.