Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लावारिस कुत्ते को बेरहमी से पीटकर कमर तोड़ी, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

लावारिस कुत्ते को बेरहमी से पीटकर कमर तोड़ी, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/05/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। शहर में आवारा कुत्तों के साथ क्रूरता की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। रामनगर क्षेत्र में दो लोगों ने एक लावारिस कुत्ते को बेरहमी से पीटकर उसकी कमर तोड़ दी। घायल कुत्ता अब चलने-फिरने में असमर्थ बताया जा रहा है। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पशु प्रेमियों में भारी रोष है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली के रामनगर क्षेत्र में दो युवक एक लावारिस कुत्ते को डंडों से पीटते नजर आए। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि कुत्ते की कमर टूट गई। घटना के बाद कुत्ता सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा।

स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पशु प्रेमियों को दी। इसके बाद घायल कुत्ते का उपचार कराने की कोशिश की गई। पशु प्रेमियों का कहना है कि शहर में लगातार पशु क्रूरता की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इससे पहले 19 मई को राजेंद्रनगर क्षेत्र में भी कुछ लोगों ने एक लावारिस कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला था। आरोप है कि कई अन्य कुत्तों को भी घायल कर ई-रिक्शा में भरकर कहीं फेंक दिया गया था। इस मामले में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली
Next: सचिवालय में रन फॉर हेल्थ दौड़ में कार्मिकों ने दिखाया दम -खम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.