Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पोक्सो एक्ट और साइबर अपराधों को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
  • हरिद्वार

पोक्सो एक्ट और साइबर अपराधों को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। राष्ट्र सेविका समिति के तरुणी विभाग की ओर से कनखल स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी हाई स्कूल में पोक्सो एक्ट और साइबर अपराधों को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को यौन उत्पीड़न, साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। राष्ट्र सेविका समिति की रुड़की नगर तरुणी प्रमुख एडवोकेट मीनाक्षी गोसाई और हरिद्वार नगर तरुणी प्रमुख एडवोकेट प्राची गुप्ता ने छात्राओं को पोक्सो के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून 18 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, जिसमें छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के मामलों में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखकर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
शिविर में साइबर क्राइम और ऑनलाइन गेम्स के माध्यम से होने वाले फ्रॉड के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आस्था जैन ने कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्राओं को सही और गलत की पहचान करने के साथ उचित निर्णय लेने में मदद करते हैं। राष्ट्र सेविका समिति की सह नगर कार्यवाहिका डॉ. प्रियंका शर्मा ने कहा कि सुरक्षित नारी ही मजबूत राष्ट्र निर्माण का आधार है। इस अवसर पर एडवोकेट प्राची गुप्ता, एडवोकेट मीनाक्षी गोसाई, आस्था जैन सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं और राष्ट्र सेविका समिति की अन्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, एक मकान ध्वस्त
Next: स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों को साइबर अपराध व नशे के प्रति किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चार घंटे की बरसात से चारों ओर जल भराव, भूकटाव से लोग बेहाल

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, हरिद्वार में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.