Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, एक मकान ध्वस्त
  • बागेश्वर

अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, एक मकान ध्वस्त

RNS INDIA NEWS 23/05/2026
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। हाइकोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को गरुड़ क्षेत्र में तहसील प्रशासन का बुल्डोजर चला, एक मकान ध्वस्त भी किया। एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। लोगों की मांग की प्रशासन ने एक सप्ताह का समय दे दिया है। मालूम हो कि स्थानीय युवक ने अतिक्रमण के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। सुनवाई के बाद 58 अतिक्रमण चिह्नित किए गए। इसमें से पांच अतिक्रमण हटाने के आदेश हाईकोर्ट ने दे दिए हैं। कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए शनिवार को प्रशासन सुबह से ही अलर्ट हो गया। तहसीलदार निशा रानी के नेतृत्व में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। सबसे पहले प्रशासन ने प्रकाश सिंह पुत्र मंगल सिंह का अर्ध निर्मित भवन पर बुल्डोजर चलाया। उसके बाद कुंवर सिंह थायत के मकान पर बुलडोजर चलने ही वाला था। कुंवर सिंह थायत अपने मकान की छत पर खड़े हो गए। उन्होंने प्रशाशन से एक सप्ताह का समय मांगा, कुंवर सिंह ने कहा आज अपनी ही जमीन पर हम बेगाने हो गए। कुंवर सिंह के पक्ष में राजनैतिक प्रतिनिधि भी खड़े हो गए। प्रशासन के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद एक सप्ताह का समय दिया गया। इसके बाद वहां सुबह से जो अफरा-तफरी का माहौल बना था वह शांत हो गया। तहसीलदार गरुड़ ने कहा कि 2019 में सभी को बेदखली का नोटिस दिया था। फिलहाल लोगों को सामान हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। उसके बाद पुन: कार्रवाई होगी। इस मौके पर प्रकाश सिंह, तारा सिंह रावत, शिव सिंह, बचे सिंह तथा कुंवर सिंह थायत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यातायात नियम तोड़ने पर 96 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई
Next: पोक्सो एक्ट और साइबर अपराधों को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.