Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चौकीदार सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार, केस दर्ज
  • हरिद्वार

चौकीदार सोने की अंगूठी और नकदी लेकर फरार, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। खड़खड़ी क्षेत्र में घर की साफ-सफाई और चौकीदारी का काम करने वाले युवक पर सोने की अंगूठी, नकदी और जरूरी कागजात लेकर फरार होने का आरोप लगा है। पीड़ित ने कोतवाली हरिद्वार में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खड़खड़ी स्थित कौरा देव कॉलोनी निवासी महेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने सचिन निवासी ख्वाजा हसपुर, कुशावली, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को घर की साफ-सफाई और चौकीदारी के काम पर रखा था। आरोप है कि सचिन का व्यवहार शुरू से अच्छा होने के कारण उस पर भरोसा हो गया था और मकान निर्माण सामग्री खरीदने के लिए भी उसे पैसे दिए जाते थे। बताया कि 27 अप्रैल की रात उन्होंने सचिन को एक सोने की अंगूठी, 3200 रुपये नकद और कुछ जरूरी कागजात सुरक्षित रखने के लिए दिए थे। सचिन ने सामान आलमारी में रखने की बात कही थी। आरोप है कि अगले दिन शाम को सचिन बिना बताए गायब हो गया। जब आलमारी की जांच की गई तो उसमें रखा सामान भी नहीं मिला। तहरीर में बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान सचिन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सामान लौटाने की बात कही थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़कों पर नहीं होने दी जाएगी नमाज : सीएम
Next: भारी डिस्काउंट पर ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.