Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट
  • रुद्रप्रयाग

श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)। द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर मंदिर के कपाट आज श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। पूर्वाह्न 11:30 बजे कर्क लग्न में कपाट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। मंदिर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान मदमहेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मदमहेश्वर यात्रा को लेकर समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह डोली 19 मई को ओंकारेश्वर मंदिर से रवाना हुई थी। डोली पहले पड़ाव राकेश्वरी मंदिर पहुंची और 20 मई को हकहकूकधारियों के गांव गौंडार पहुंचने के बाद गुरुवार सुबह मदमहेश्वर धाम पहुंची। पूर्वाह्न 11:30 बजे कपाट खोलने की प्रक्रिया संपन्न हुई। कपाट खुलने की प्रक्रिया पुजारी शिवशंकर लिंग ने पूरी कराई। इस दौरान भगवान मदमहेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप प्रदान किया गया। मंदिर समिति के अनुसार गुरुवार को 1135 श्रद्धालु दर्शन के लिए मदमहेश्वर धाम पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डुबकिया में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर लोगों में नाराजगी, जांच और कार्रवाई की मांग
Next: 18 जून को होगा एसएसजे विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.