Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 18 जून को होगा एसएसजे विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह
  • अल्मोड़ा

18 जून को होगा एसएसजे विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह

RNS INDIA NEWS 21/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-21 at 17.57.57

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 18 जून को आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को विश्वविद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने समारोह की तिथि और तैयारियों से जुड़ी जानकारी साझा की। कुलपति प्रो. बिष्ट ने बताया कि महामहिम कुलाधिपति की स्वीकृति और निर्देशों के तहत विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समारोह में अल्मोड़ा की लोकसंस्कृति, कला, इतिहास, पुरातत्व, आध्यात्म और पर्यावरण की झलक देखने को मिलेगी, ताकि लोग अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ाव महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह से जुड़े सभी कार्यक्रमों में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के लिए गठित समितियां अपने स्तर पर कार्य कर रही हैं और जल्द ही संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के जनमानस से जुड़ा संस्थान है। विश्वविद्यालय को शोध, शिक्षा और अकादमिक गतिविधियों के क्षेत्र में उत्कृष्ट बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सोबन सिंह जीना परिसर स्थित मुख्य ऑडिटोरियम का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर रखने की घोषणा भी की गई। अब विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम से पहले कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने पत्रकारों का स्वागत किया। इस मौके पर वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह, डीन अकादमिक प्रो. अनिल कुमार यादव, क्रीड़ा अधिकारी लियाकत अली, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया, विपिन जोशी, देवेंद्र सिंह पोखरिया, मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी, छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, रोहित कुमल्टा, आशीष जोशी, गोविंद मेर और ईश्वर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रद्धा, भक्ति और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ खुले द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट
Next: तड़म गांव के पीड़ित परिवार को सीएम ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मैठाणी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
  • नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.