Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर पानीपत से गिरफ्तार
  • पौड़ी

बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर पानीपत से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। भाबर क्षेत्र में घमंडपुर निवासी एक महिला से हुई चेन स्नेचिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में बावरिया गैंग के दो चेन स्नेचर को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। मुख्य आरोपी की पत्नी अब भी फरार है। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि 9 मई को महिला लालबत्ती चौराहे से टैंपो से घर जा रही थी। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने बातचीत और धक्का-मुक्की का बहाना बनाकर उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसएसपी पौड़ी के निर्देश पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण करने के साथ ही सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को दो आरोपियों को पानीपत से पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेंद्र उर्फ नरेश, निवासी मोहल्ला विकासपुरी, सेक्टर-29, पानीपत और मुस्कान, निवासी खेड़ा, जिला जींद, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से 23,500 रुपये की नकदी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की। पुलिस के अनुसार राजेंद्र उर्फ नरेश एक शातिर अपराधी है जिसके खिलाफ पानीपत में 12 प्राथमिकी दर्ज हैं। उसकी पत्नी बबीता अभी भी फरार है।
वहीं, कोतवाल प्रदीप नेगी ने आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद बताया कि वे बावरिया जाति से है। नौ मई को कोटद्वार स्थित सिद्धबली मंदिर जाने की योजना बनाकर निकले थे। लालबत्ती चौक पर महिला के गले से सोने की चेन झटक ली। राजेंद्र कार से उतरा जबकि मुस्कान और बबीता महिला के साथ टैंपो में बैठ गए और उसे बातों में उलझाया। मौका पाकर दोनों ने महिला के गले से सोने की चेन चुरा ली और फरार हो गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चोरी की गई चेन पानीपत में 80 हजार रुपये में बेची और रकम आपस में बांट ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, दिल्ली का शातिर गिरफ्तार
Next: एसडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन और रेस्क्यू प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.