Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े गए तीन दुकानदार
  • अल्मोड़ा

अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े गए तीन दुकानदार

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। शनिवार को कोतवाली चौखुटिया, थाना देघाट और थाना धौलछीना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अवैध रूप से शराब पिलाने और बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पहले मामले में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में चौखुटिया पुलिस ने ग्राम नौगांव अखेड़िया में बिशन सिंह को उसकी आटा चक्की की दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, खाली पव्वे, पानी की बोतल और प्लास्टिक के गिलास बरामद किए। दूसरे मामले में थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में देघाट पुलिस ने ग्राम अगासपुर में हरीश सिंह नेगी को उसकी परचून की दुकान में शराब पिलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने अंग्रेजी और देशी शराब के अध्धे, टेट्रापैक, डिस्पोजल गिलास और अन्य सामान बरामद किया। तीसरे मामले में थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस ने ग्राम बखरियाटाना में गोविंद सिंह मेहता को दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया। मौके से शराब और स्टील के गिलास बरामद किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा राजकीय संग्रहालय
Next: चितई मंदिर मार्ग पर गिरने की स्थिति में पहुंचे पेड़ को हटाया

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.