Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा राजकीय संग्रहालय
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा राजकीय संग्रहालय

RNS INDIA NEWS 18/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा।अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इतिहास, संस्कृति और कला संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को भारतीय परंपरा और विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कथक, शास्त्रीय संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा। एसएसजे विश्वविद्यालय के संग्रहालय प्रभारी डॉ. चंद्र प्रकाश फूलोरिया ने संग्रहालयों में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संग्रहालय केवल प्राचीन वस्तुओं को सुरक्षित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास से परिचित कराने का महत्वपूर्ण केंद्र भी हैं। उन्होंने कहा कि समाज को अपनी विरासत के संरक्षण के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। राजकीय संग्रहालय के प्रभारी निदेशक डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संग्रहालयों में सुरक्षित शताब्दियों पुरानी धरोहरें इतिहास के अध्ययन और प्राचीन सभ्यताओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि संग्रहालय समाज को अतीत से जोड़ने के साथ युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों को जानने का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में शिवराज सिंह, अखिलेश कुमार मौर्य, जन्मेजय तिवारी, रवि बिष्ट सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तांबाखानी में कूड़े का ढेर बना मुसीबत, गंदा पानी भागीरथी में गिर रहा
Next: अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े गए तीन दुकानदार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
  • राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.