Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • यातायात नियम तोड़ने पर 186 चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 12 वाहन सीज
  • अल्मोड़ा

यातायात नियम तोड़ने पर 186 चालकों के खिलाफ कार्रवाई, 12 वाहन सीज

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। समस्त कोतवाली, थाना और यातायात प्रभारियों द्वारा चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान 186 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया। धारानौला क्षेत्र में पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर बिना पुलिस सत्यापन के मजदूर रखने वाले ठेकेदार अनुज प्रताप सिंह निवासी राजीव कॉलोनी, सुभाषनगर उत्तर प्रदेश के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये का नगद चालान किया। इसके अलावा क्षेत्र में बिना सत्यापन के रह रहे 12 बाहरी व्यक्तियों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई और सभी का मौके पर सत्यापन कराया गया। थाना लमगड़ा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी प्रभारी मोरनौला नरेश कोहली की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे पांच व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की। वहीं थाना भतरोंजखान पुलिस ने दो कारों में लगी काली फिल्म मौके पर हटवाते हुए संबंधित चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया। प्रभारी चौकी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीरा ने बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छह बुलेट मोटरसाइकिलों में रेट्रो साइलेंसर लगे पाए। इसके अतिरिक्त चौकी प्रभारी मासी सतेंद्र यादव ने एक अन्य मोटरसाइकिल में भी रेट्रो साइलेंसर पाया। पुलिस ने सभी सात मोटरसाइकिलों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया। इधर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह ने थाना क्षेत्र में खतरनाक तरीके से रैश ड्राइविंग कर रहे एक वाहन को भी सीज किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चयन और प्रोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में शिक्षक
Next: यूकेडी ने निकाली जन आक्रोश महारैली, गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की उठाई मांग

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.