

पिथौरागढ़(आरएनएस)। डीडीहाट में यूकेडी ने क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारियों के साथ बैठक की। रविवार को वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी गोविंद लाल शाह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान यूकेडी अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी की गई। लेकिन जिन आंदोलनकारियों ने 2017 से 2021 तक अपने आवेदन जमा किए थे उनका नाम सूची में शामिल नहीं है। कहा पहले उनका नाम सूची में शामिल किया जाए।
बैठक के दौरान चर्चा: साथ ही उन्होंने सरकार से वंचित राज्य आंदोलनकारियों के लिए चिन्हीकरण समिति का गठन कर उन्हें राज्य आंदोलनकारी घोषित करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि राज्य बनने से पूर्व डीडीहाट विधानसभा की जनता ने राज्य की लड़ाई लड़ने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी को विधानसभा पहुंचाया। कहा कि सरकार को डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर से एक-एक व्यक्ति को राज्य आंदोलनकारी घोषित करना चाहिए। गोविंद सिंह रावत ने कहा कि 22 मई को यूकेडी के नेतृत्व में क्षेत्र के वंचित राज्य आंदोलनकारी डीडीहाट में जुलूस निकालेंगे। जिसमें एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन दिया जाएगा। संचालन राज्य आंदोलनकारी गोविंद सिंह रावत ने किया। बैठक में आंदोलनकारी महिपाल सिंह कफलिया, सुभाष जोशी, राजेंद्र देउपा, अघोषित राज्य आंदोलनकारी नवीन कफलिया, सुनील शाह, विपिन जोशी, रतन गिरी गोस्वामी, शेर सिंह शाही, दीप चंद्र जोशी, पप्पू खोलिया, भगवान सिंह अलमिया, डॉ. लोकेश डसीला, टिकेंद्र रावल, त्रिलोक राम, बलवंत सिंह चुफाल, रमेश सिंह रौतेला, शेखर चंद, धरम सिंह, मानसिंह मौजूद रहे।

