Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • ब्रेक फेल होने से ऑल वेदर रोड पर पलटा राशन से भरा वाहन, चार लोग घायल
  • उत्तरकाशी

ब्रेक फेल होने से ऑल वेदर रोड पर पलटा राशन से भरा वाहन, चार लोग घायल

RNS INDIA NEWS 16/05/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। देहरादून से राशन लेकर जा रहा वाहन शनिवार सुबह चिन्यालीसौड़ में ऑल वेदर बाइपास रोड पर पलट गया। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें एक महिला के सिर पर चोट आई है। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।पिकअप वाहन शनिवार सुबह चिन्याली चौराहे से लगभग 300 मीटर आगे नगुण की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप के ब्रेक फेल हो गए। वाहन चला रहे 27 वर्षीय विष्णु पुत्र राजू, निवासी हरभजवाला मेहुवाला, बसंत विहार देहरादून ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे पड़े मलबे से टकराकर रोकने का प्रयास किया लेकिन पिकअप मलबे पर चढ़कर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय वाहन में देहरादून निवासी गीता पत्नी स्वर्गीय बैजू संत, अमृता पत्नी राजा साहनी और राजा साहनी पुत्र भोगेंद्र सिंह भी सवार थे। सभी लोग उत्तरकाशी में कूड़ा बीनने का कार्य करते हैं। दुर्घटना में गीता के सिर पर चोट आई जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ पहुंचाया गया। थाना प्रभारी धरासू अनूप नयाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण वाहन के ब्रेक फेल होना सामने आया है। दुर्घटना के बावजूद ऑल वेदर रोड पर यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग ने जीता गढ़वाल प्रीमियर लीग का खिताब
Next: राशिफल 17 मई

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 4 जुलाई को मल्ला महल में होगा जनपद स्तरीय सेवा सप्ताह का मुख्य कार्यक्रम, तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा
  • वीबी जीरामजी योजना का शुभारंभ, ग्राम पंचायतों की भागीदारी को मजबूत बनाना लक्ष्य
  • स्टाम्प शुल्क चोरी के 18 मामलों में 24.33 लाख की शास्ति, 8.32 लाख रुपये जमा
  • डॉक्टरों के तबादलों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला
  • जनपद के छह स्थानों पर मानसून आपदा मॉक ड्रिल, विभागों की तैयारियों को परखा
  • राशिफल 02 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.