Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मोहान वन क्षेत्र में बाघ का रेस्क्यू, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भेजा गया
  • अल्मोड़ा

मोहान वन क्षेत्र में बाघ का रेस्क्यू, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भेजा गया

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-12 at 13.31.39_11zon

अल्मोड़ा। मोहान वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना के बाद वन विभाग द्वारा चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान सफल हो गया है। वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह ग्राम सभा तड़म क्षेत्र में बाघ को रेस्क्यू कर उसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भेज दिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर ने बताया कि कैमोरिया बीट अंतर्गत ग्राम सभा तड़म में 31 मार्च को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना के बाद वन विभाग लगातार निगरानी और रेस्क्यू अभियान चला रहा था। ड्रोन, ट्रैप कैमरों और गश्ती दलों की मदद से क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही थी। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पिंजरे, फॉक्स लाइट, सायरन और अग्निशमन उपकरण भी लगाए गए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे बाघ का सफल रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें वह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद बाघ को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व भेज दिया गया। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में लगातार रात्रिकालीन गश्त, ट्रैकिंग और सर्च अभियान भी चलाया। अभियान में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और नैनीताल चिड़ियाघर की विशेषज्ञ टीमों का सहयोग लिया गया। तीन मई को ग्राम सभा तड़म के पास बाघ को ट्रैंकुलाइज करने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन घने जंगल और विषम परिस्थितियों के कारण अभियान को आगे बढ़ाते हुए अतिरिक्त टीमें तैनात करनी पड़ीं। वन विभाग ने क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी। लोगों से वन्यजीवों की गतिविधियां दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने तथा जंगल में अकेले और अंधेरे में गैर जरूरी आवाजाही से बचने की अपील की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काफल तोड़ने के दौरान खाई में गिरा डंपर चालक, मौत
Next: पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दें: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.