Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • टीला धंसने से बालिका समेत दो महिलाओं की मौत
  • उत्तर प्रदेश

टीला धंसने से बालिका समेत दो महिलाओं की मौत

RNS INDIA NEWS 19/02/2021
rns featured image new

सीएम ने की दो-दो लाख देने की घोषणा: डीएम

चित्रकूट 19 फरवरी (आरएनएस)। उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के रामनगर ब्लाक के बसिंघा गांव में मिट्टी का टीला धंसने से एक बालिका समेत दो महिलाओं की मौके पर मृत्यु हो गई। तीन महिलायें घायल होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गईं। घटना स्थल पर डीएम शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने पहुंचकर मृतकों व घायलों के बारे में जानकारी लेकर कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक परिजनों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है।
ये हादसा रामनगर ब्लाक के बसिंघा गांव में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे हुआ। बताया गया कि श्रीमती ज्ञाना देवी (40) पत्नी शंकर यादव, सुनीता (35) पत्नी मंगलवा व नीतू (12) पुत्री नवल किशोर आदि महिलायें टीला में मिट्टी खोदने गई थीं। टीला धसने से इन तीनों की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि अनुराधा (11) पुत्री मोतीलाल, संतोषी (13) पुत्री चुनकावन व बच्ची देवी (40) पत्नी महेश निवासी बसिंघा के घायल होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर से जिला अस्पताल में समुचित इलाज हो रहा है।
जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातकर कहा कि मृतकों के आश्रितों को दैवीय आपदा से आर्थिक मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्रितों को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। इस मौके पर एसडीएम मऊ नवदीप शुक्ला, सीओ राजापुर रामप्रकाश, तहसीलदार शशिकान्त मणि, बीडीओ धनंजय सिंह समेत रैपुरा थानाध्यक्ष व मऊ और स्वास्थ्य टीम के लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान बिल और बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजयुमो नगर मंत्री का पद व पार्टी से इस्तीफा
Next: ऋषिगंगा घाटी में बनी झील का अध्ययन करने दल रवाना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.