Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आश्वासन के बाद खत्म हुआ एनआईटी के छात्रों का धरना
  • पौड़ी

आश्वासन के बाद खत्म हुआ एनआईटी के छात्रों का धरना

RNS INDIA NEWS 28/04/2026
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। एनआईटी के बीटेक तृतीय वर्ष के आनंद सोहन के अलकनंदा नदी में डूबने के बाद उपजे आक्रोश के बीच छात्रों का धरना सोमवार देर शाम समाप्त हो गया। मंगलवार से संस्थान परिसर फिर से खुल गया है और विधिवत कक्षाएं संचालित हो रही हैं। मंगलवार को तीसरे दिन भी नदी में डूबे छात्र का सुराग नहीं मिल पाया है। मूल रूप से तेलंगाना निवासी आनंद सोहन रविवार को अलकनंदा नदी में नहाते समय डूब गया था। घटना के बाद से ही छात्र सर्च ऑपरेशन में कथित देरी और संसाधनों की कमी को लेकर आक्रोशित थे और उन्होंने परिसर बंद कर धरना शुरू कर दिया था। धरना समाप्त कराने के लिए सोमवार देर शाम उपजिलाधिकारी नूपुर वर्मा धरना स्थल पर पहुंचीं और छात्र-छात्राओं से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सर्च ऑपरेशन तेज करने के लिए फोर्स और संसाधन बढ़ाने का आश्वासन दिया। कहा कि लापता छात्र की तलाश के लिए टीम लगातार काम पर लगी हुई है। इधर लापता छात्र के परिजन भी श्रीनगर पहुंच चुके हैं। छात्र के मामा, पिता और चाचा घटनास्थल पर पहुंचे और लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन पर नजर बनाए रखे। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम की ओर से अलकनंदा नदी में राफ्ट और गोताखोरों की मदद से सघन तलाशी अभियान जारी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने कहा कि छात्र की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोबाइल हैक कर व्यापारी के खाते से आठ लाख रुपये उड़ाए
Next: तोताघाटी में खाई में गिरी कार, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.