Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 28-29 अप्रैल के लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट, गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 28-29 अप्रैल के लिए येलो व ऑरेंज अलर्ट, गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 27/04/2026
weather

देहरादून। उत्तराखंड में बदलते मौसम के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां एक ओर गर्मी को लेकर येलो अलर्ट है, वहीं कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हालांकि तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है और कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। यह स्थिति 29 और 30 अप्रैल तक बनी रहने के आसार हैं और प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में ओलावृष्टि की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा 30 अप्रैल और 1 मई के लिए भी तेज हवाओं और बदलते मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बड़कोट में स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए खुला हाट
Next: गोलगप्पे खाने से फूड प्वाइजनिंग, बच्चे की मौत; 36 से अधिक लोग बीमार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.