Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक
  • देहरादून

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 27/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कुंभ 2027 से संबंधित कार्यों की शासनादेश शीघ्र से शीघ्र जारी किए जाने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण किया जा सके। मुख्य सचिव ने वन विभाग से प्रदेश में वनाग्नि की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फारेस्ट फायर के संबंध में रिस्पांस टाइम लगातार कम करने के लगातार प्रयास किए जाएं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की जनपदवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे वरिष्ठ अधिकारियों के फील्ड पर जाने से स्थिति में सुधार आयेगा। उन्होंने जानबूझ कर जंगलों में आग लगाने वालों पर भी कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की भी जानकारी ली। उन्होंने सभी जनपदों से गैस आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ज़िलाधिकारियों को माँग और आपूर्ति पर लगातार नज़र रखते हुए, कालाबाजारी रोके जाने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फ़ैनाई, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, चंद्रेश कुमार यादव, श्रीधर बाबू अद्धांकी, रविनाथ रमन, विनोद कुमार सुमन, रणवीर सिंह चौहान, आनंद स्वरूप, डॉ. अहमद इकबाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सितारगंज में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
Next: राशिफल 28 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.