Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा

RNS INDIA NEWS 27/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 7 मई को जनपद के सभी 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा अनिवार्य रूप से खिलाई जाए। उन्होंने कहा कि यह दवा बच्चों को पेट के कीड़ों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इससे उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार होता है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह अभियान जनपद के सभी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य शैक्षणिक व प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित किया जाएगा। संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि कोई भी पात्र बच्चा दवा से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जो बच्चे किसी कारणवश 7 मई को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें मॉप-अप दिवस 14 मई को अनिवार्य रूप से दवा दी जाए। साथ ही अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार, दवा की पर्याप्त उपलब्धता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अरविंद पांगती, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेश पुरोहित तथा शिक्षा व बाल विकास विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गर्मी में आंखों की देखभाल जरूरी, लापरवाही से बढ़ सकता है संक्रमण : डॉ मपवाल
Next: जैंती के पास बोलेरो वाहन खाई में गिरा, एक की मौत, चालक घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.