Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बजट सत्र में महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी कांग्रेस
  • देहरादून

बजट सत्र में महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

देहरादून। गैरसैंण में आयोजित होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने जा रही है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि लोग त्रस्त हो चुके हैं। इधर नेता प्रतिपक्ष ने हरिद्वार कुंभ की अवधि कम किए जाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे में कांग्रेस सत्र के दौरान जनता की आवाज को बड़ी मजबूती के साथ उठाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए दामों को वापस लेने का दबाव बनाएगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने हरिद्वार कुंभ की अवधि कम किए जाने पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि कुंभ के आयोजन को लेकर सरकार मात्र औपचारिकता निभा रही है। कुंभ के रूप में सरकार लोगों की आस्था को खत्म करने की कोशिश कर रही है। इससे साधु-संतों में भी भारी रोष देखने को मिल रहा है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का कहना है कि कुंभ की अवधि कम किए जाने से संत समाज के साथ ही आमजन भी प्रभावित हो रहे हैं, जो यह सोच रहे हैं कि कुंभ स्नान कर लें। कुंभ की अवधि 1 माह करने को उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी साजिश करार दिया है। हरीश रावत के मुताबिक एक तरफ तो प्रयाग के माघ कुंभ की अवधि बढ़ाई जा रही है। दूसरी तरफ हरिद्वार के कुंभ की अवधि को कम किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 41 नए मामले, एक की मौत
Next: सेना पुलिस ने किया फर्जी सुबेदार को गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.