Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टैक्स वसूली के विरोध में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हंगामा
  • देहरादून

टैक्स वसूली के विरोध में लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

देहरादून। लच्छीवाला ओवरब्रिज के पास बने टोल टैक्स बैरियर में गुरुवार सुबह से टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। टैक्स वसूली शुरू होने के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया। आज कांग्रेस, उत्तराखण्ड क्रांति दल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से टैक्स वसूली का विरोध करते हुए जम कर हंगामा किया। इस दौरान वहां पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा। बामुश्किल पुलिस ने इन हंगामा करने वालों को साइड किया जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आज फास्टैग बनाने और शुल्क वसूली के चलते हाइवे पर पहले ही दिन वाहनों की लंबी कतारें लग गई। टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली के कारण लगे जाम से डोईवाला से देहरादून जाने वाले कर्मचारी व छात्र-छात्राओं भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इतना लंबा जाम होने के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी। काफी देर तक जाम में लोग फंसे रहे। वहीं युवा एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ आहूजा ने कहा कि लच्छीवाला पर टोल स्थानीय आम जनमानस से टैक्स वसूली के नाम पर लूट की जा रही है। स्थानीय लोगों को रोज टोल प्लाजा के दोनों ओर आनाजाना पड़ता है। रोजाना इस रोड से सैकड़ों गढ़वाल टैक्सी चालक आना जाना करते हैं। टोल टैक्स में स्थानीय व्यापारियों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों के साथ ही निजी वाहनों को छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग टोल टैक्स में छूट की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया जाता है। सरकार को स्थानीय जनता की इस मांग को शीघ्र अमल में लाना चाहिए। अन्यथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन को बाध्य होगी। वहीं उत्तराखण्ड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी आज टोल प्लाजा में पहुंच कर जम कर हंगामा किया। इस दौरान जहां टैक्स वसूली के चलते लंबा जाम लगा हुआ था वहीं प्रदर्शनकारियों के हंगामे के कारण टैक्स वसूली का काम रूक गया जिसके बाद वाहन बिना टैक्स दिये ही वहां से गुजरने लगे और जाम भी खुल गया। वहीं स्थानीय लोगों का भी कहना है कि वे उन लोगों को कार्यालय आने-जाने के लिए इसी मार्ग से हो कर गुजरना होता है। रोज वे कैसे इतना टैक्स अदा कर सकते हैं। इसी तरह से स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। टैक्स वसूली के चलते यहां पर लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों को ही सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाएं हुई आर्थिक रूप से मजबूत
Next: स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.