Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रकम दोगुनी होने के लालच में 3 लोगों ने गंवाए लाखों रुपये
  • देहरादून

रकम दोगुनी होने के लालच में 3 लोगों ने गंवाए लाखों रुपये

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

देहरादून। हरिद्वार और देहरादून के तीन युवकों ने रकम दोगुनी होने के लालच में आकर लाखों रुपए गंवा दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पहला मामला हरिद्वार जिले का है। जहां एक शख्स ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। पीडि़त के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति का उन्हें फोन आया था। खुद को एलआईसी का मैनेजर बताते हुए उसने एलआईसी पॉलिसी को शेयर मार्केट में लगाने का ऑफर दिया। साथ ही एलआईसी की रकम को दोगुना करने का भी लालच दिया। फिर एलआईसी की सम्पूर्ण धनराशि उपलब्ध कराने के नाम पर तमाम शुल्क के रुप में विभिन्न बैंक खातों से करीब 36 लाख रुपये उड़ा लिए। इधर देहरादून निवासी व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें उस शख्स ने बताया कि टेलीग्राम में एक ग्रुप आया। जिसमें लोगों को पैसा दोगना करने की बात चल रही थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने अपनी धनराशि को दोगुना करने के लालच में ग्रुप एडमिन से संपर्क साधा। फिर उस ग्रुप एडमिन से व्हाट्सएप के माध्यम से धनराशि दोगुना करने के सम्बन्ध में बात की। जिस पर ठग ने शिकायतकर्ता को झांसे में लेकर उसके धन को दोगुना करने के लिए टैक्स और अन्य शुल्क की बात कहकर एक लाख 30 हजार रुपये बैंक खाते में डालने को कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने यह धनराशि ठग के बताये खाते में डाल दी। दून निवासी एक शख्स ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में प्रार्थना पत्र दिया कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर फोन किया. फिर भविष्य में फोन पे से ट्रांसजेक्शन करने के लिए कुछ और प्रोसेसिंग करने की बात कही। जिसके लिए शिकायतकर्ता से ठग ने बैंक की डिटेल मांगी। बैंक संबंधी जानकारी देने में बाद शिकायतकर्ता के खाते से 3 बार में कुल 29,999 रुपये कट गए. हालांकि, व्यक्ति की शिकायत करने के बाद पुलिस अधिकारियों ने ठग के खाते को फ्रिज कर दिया है। तीनों मामले की पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वोटर की वोटिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा केंद्र व आयोग से जवाब
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.