Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ट्रक से टक्कर मारकर 18 लाख का पेंट बर्बाद करने में केस
  • देहरादून

ट्रक से टक्कर मारकर 18 लाख का पेंट बर्बाद करने में केस

RNS INDIA NEWS 20/04/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मोहब्बेवाला इलाके में बेकाबू ट्रक के सड़क किनारे खड़े पेंट से लदे ट्रक को टक्कर मारने के मामले में केस दर्ज हो गया है। आरोप है कि हादसे में सड़क किनारे खड़े ट्रक में लदा 18 लाख रुपये का पेंट खराब हो गया। इस हादसे में आरोपी ट्रक ने दो स्कूटर समेत पांच वाहनों को चपेट में लिया था। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि पंजाब के रुपनगर निवासी चालक श्याम लाल ने रविवार को तहरीर दी। बताया कि वह 16 अप्रैल को लुधियाना प्लांट से अपनी गाड़ी में बिरला ओपस पेंट लोड कर देहरादून लाए थे। अपना ट्रक मोहब्बेवाला में ग्रासिम इंडस्ट्रीज के गेट के बाहर सड़क के बाईं ओर खड़ा किया था। इसी दौरान पीछे से आ रहे यूपी नंबर के ट्रक के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में लदे पेंट के 163 बॉक्स और 1082 ड्रम पूरी तरह से नष्ट हो गए। पीड़ित के अनुसार जीएसटी सहित माल के नुकसान की कुल कीमत 18.08 रुपये थी। इंस्पेक्टर गुसाईं ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया गया जागरूकता अभियान
Next: यमुनोत्री धाम के लिए मास्टर प्लान की उठी मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.