Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे
  • ऊधम सिंह नगर

गैस रिसाव से सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे

RNS INDIA NEWS 15/04/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लगने से तीन महिलाएं और एक तीन वर्षीय बालिका झुलस गई। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के चामुंडा मंदिर के पास शिवनगर स्थित वार्ड-8 में अरुण कुमार के मकान में राम आसरे पुत्र सेवक राम निवासी बीसलपुर जिला पीलीभीत अपने परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। बुधवार को गैस रिसाव के चलते सिलेंडर में आग लग गई, जो पास में जल रहे गैस चूल्हे से और भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई । शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। आग से 55 वर्षीय देवकी देवी पत्नी रामभरोसे, 21 वर्षीय संगीता पत्नी केसरी लाल, उसकी तीन वर्षीय पुत्री पारुल और 30 वर्षीय अनीता पत्नी सत्यवीर निवासी ग्राम पचपेड़ा (पीलीभीत) झुलस गईं। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा सामान भी जल गया। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डॉ. जुनैद के अनुसार, देवकी देवी लगभग 46 प्रतिशत, अनीता देवी 20, संगीता देवी 15 और बालिका पारुल करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। देवकी देवी की हालत गंभीर है। ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में घरेलू गैस सिलेंडर में लापरवाही या अवैध गैस रिफिलिंग से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी विद्यालयों में नियमित अंतराल पर वॉटर बेल बजाने के निर्देश
Next: पेंशन भुगतान नहीं होने से परेशान सेवानिवृत्त कर्मियों ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.