Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • इंटर कॉलेज चितई में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

इंटर कॉलेज चितई में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 11/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में साइबर अपराधों और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला कोतवाली टीम ने इंटर कॉलेज चितई में छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट जानकी भंडारी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद और पुलिस टीम ने हरिदत्त पेटसाली राजकीय इंटर कॉलेज चितई में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी ठगी, डिजिटल अरेस्टिंग और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन गेमिंग से दूरी बनाए रखने और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने नए आपराधिक कानूनों, मानव तस्करी की रोकथाम और सड़क सुरक्षा नियमों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। इसके साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मानस हेल्पलाइन 1933 की जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माता-पिता को 10 घंटे तक किया डिजिटल अरेस्ट, 8वीं के बेटे ने एक झटके में फेल किया साइबर ठगों का प्लान
Next: गदरपुर में प्रशासन की टीम ने रुकवाया बाल विवाह

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चौसली मार्ग से हल्के वाहनों की आवाजाही; एलआर साह रोड खुला
  • अग्निवीर परीक्षा और विश्वविद्यालय परीक्षाओं की तिथियां टकराने पर एबीवीपी का प्रदर्शन
  • चौकुनी रोड पर गिरे पेड़ को हटाकर फायर टीम ने बहाल किया यातायात
  • बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम में कन्या भारती का गठन
  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.