Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पांडेखोला में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • अल्मोड़ा

पांडेखोला में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र पाण्डेखोला में पुलिस ने लोगों को डिजिटल ठगी और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में लोगों को साइबर अपराधों जैसे फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड और डिजिटल ठगी से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या व्यक्ति पर तुरंत विश्वास न करें और अपनी व्यक्तिगत व बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचें। पुलिस टीम ने यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न देने और सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 1090 और आपदा हेल्पलाइन 1070 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान स्थानीय पार्षद अमित शाह मोनू, अभिषेक जोशी, ज्योति शाह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 अप्रैल
Next: पर्यटन सीजन को लेकर अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस सतर्क

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.