Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • खालिस्तानी आतंकियों ने रची दिल्ली बॉर्डर पर किसान नेताओं के हत्या की साजिश?
  • राष्ट्रीय

खालिस्तानी आतंकियों ने रची दिल्ली बॉर्डर पर किसान नेताओं के हत्या की साजिश?

RNS INDIA NEWS 18/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली,17 फरवरी (आरएनएस)। खालिस्तान कमांडो फोर्स ने दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के नेताओं को टारगेट करने की साजिश रची है। केंद्र सरकार की दो खुफिया एजेंसियों रॉ और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने एक रिपोर्ट तैयार की है। इसमें कहा गया है कि केसीएफ के साजिशकर्ता बेल्जियम और यूनाइटेड किंगडम में बैठे हैं। उन्होंने बेहद शातिर अंदाज में दिल्ली बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान नेता की हत्या करने की योजना बनाई है। खालिस्तान कमांडो फोर्स की योजना उस नेता को निपटाने की है जो पूर्व में पंजाब से केसीएफ कैडर को निपटाने में शामिल रहा है। खुफिया एजेंसियां खालिस्तान कमांडो फोर्स की ऐसी कोशिशों को ट्रैक कर रही हैं।

भारत में हिंसा भडक़ाना मकसद
सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भरोसेमंद इनपुट मिला है कि एक किसान नेता की हत्या की साजिश की योजना थी। पता चला है कि खालिस्तान फोर्स के तीन आतंकियों, जो बेल्जियम और यूके से हैं, ने दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे एक किसान की हत्या करने की योजना बनाई है। इनपुट के अनुसार यह किसान नेता पंजाब में केसीएफ कैडर के खात्मे में कथित रूप से शामिल था। एजेंसियों को मिली जानकारी यह भी बताती है कि केसीएफ ने सोचा था कि इस वक्त किसान नेता की हत्यासे भारत में हिंसा बढ़ेगी और हत्या का ठींकरा भी सरकारी एजेंसियों या एक राजनीतिक पार्टी पर फोड़ा जाएगा।

आंदोलन के जरिए पैठ बनाने के प्रयास में खालिस्तानी
केंद्र सरकार कई बार कह चुकी है कि दिल्ली में किसान आंदोलन के बहाने खालिस्तानी तत्व अपनी पैठ बनाना चाहते हैं। हाल ही में कुछ खालिस्तानी समर्थकों संग कई ऐक्टिविस्ट्स की वर्चुअल मुलाकात की जानकारी भी सामने आई है। दिल्ली पुलिस उस षडयंत्र की जांच कर रही है। पिछले दिनों केंद्र ने ट्विटर से सैकड़ों अकाउंट्स को बंद करने को कहा था क्योकि वे खालिस्तान से हमदर्दी रखते थे। दिल्ली में 26 जनवरी को हिंसा के मद्देनजर भी पुलिस ने 400 से ज्यादा ऐसे हैंडल्स की पहचान की थी जो पाकिस्तान से चल रहे थे और भडक़ाऊ ट्वीट कर रहे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3.5 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल जल कनेक्शन हुए प्राप्त : केन्द्र
Next: कहीं आप तो नहीं पहनते बिना धोए नए कपड़े, जानिए नुकसान!

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.