Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • शीतकाल के बाद बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम फिर शुरू
  • चमोली

शीतकाल के बाद बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम फिर शुरू

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। शीतकाल में तीन माह से बंद पड़ा बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम फिर से शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग की कार्यदायी संस्था पीआईयू की 30 इंजीनियरों और 50 से अधिक मजदूरों की टीम बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। इस वर्ष कार्यदायी संस्था के सम्मुख तीर्थ पुरोहित आवास और रीवर फ्रंट के कार्यों को पूरा करने की चुनौती रहेगी। फिलहाल टीम की ओर से जगह-जगह पर जमी बर्फ को हटाने का काम किया जा रहा है। बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत धाम में दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। बदरीनाथ मंदिर परिसर के 75 मीटर हिस्से में अब सौंदर्यीकरण के काम किए जाने हैं। मगर क्षेत्र में किसी भी तरह से पौराणिक चीजों से छेड़छाड़ नहीं की जानी है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम की ओर से इस क्षेत्र का गहनता से सर्वे किया जाएगा। पीआईयू के अधिशासी अभियंता योगेश मनराल का कहना है कि बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम फिर से शुरू कर दिया गया है। धाम में इंजीनियरों की टीम पहुंच गई है। 50 से अधिक मजदूर भी पहुंच गए हैं। तीर्थ पुरोहित आवास और रीवर फ्रंट के कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

यात्रा के बीच मास्टर प्लान के कार्यों को संचालित करने की भी रहेगी चुनौती: बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के बीच मास्टर प्लान के कार्यों को संचालित करने की चुनौति भी कार्यदायी संस्था के सामने रहेगी। बदरीनाथ मंदिर तक पहुंच मार्ग पर अलकनंदा पर निर्मित पुल के निचले हिस्से में दीवार निर्माण कार्य किया जाना है। यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री इकटठा रहते हैं। इसके अलावा मंदिर के इर्दगिर्द निर्माण कार्य को भी संचालित किया जाना है। पीआईयू के अधिकारियों का कहना है कि आगामी बरसात तक अधिक से अधिक कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी में विशाल रैली की तैयारी, राजनाथ सिंह के आने की उम्मीद
Next: ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.