Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • युवक की मौत के मामले में डंपर चालक को एक साल का कारावास
  • ऊधम सिंह नगर

युवक की मौत के मामले में डंपर चालक को एक साल का कारावास

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। किच्छा में वर्ष 2018 में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयेन्द्र सिंह की अदालत ने आरोपी डंपर चालक को एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। कोतवाली किच्छा में वादी छोटे पुत्र अली खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा ने मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पांच मार्च 2018 की सुबह उनका भांजा नईम पुत्र पुत्तन निवासी सिरौलीकलां थाना पुलभट्टा और अफजाल पुत्र आमीन कुरैशी निवासी ग्राम दरऊ बाइक से किच्छा से रुद्रपुर जा रहे थे। जैसे ही वे नालंदा स्कूल के सामने पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान रुद्रपुर के निजी अस्पताल में नईम की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक शेर सिंह निवासी हजीरा, बाजपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट अदालत में दाखिल की। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जयेन्द्र सिंह की अदालत में हुई। मंगलवार को अभियोजन पक्ष की ओर से कुल आठ गवाह पेश किए गए। साक्ष्यों के अवलोकन और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी शेर सिंह को एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किरायेदार का पुलिस सत्यापन न कराने पर मकान मालिक का पांच हजार का चालान
Next: दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों को लापरवाही पर नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.