Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • किरायेदार का पुलिस सत्यापन न कराने पर मकान मालिक का पांच हजार का चालान
  • अल्मोड़ा

किरायेदार का पुलिस सत्यापन न कराने पर मकान मालिक का पांच हजार का चालान

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिले में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी करने वालों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए पुलिस का ‘ऑपरेशन क्रैक डाउन’ अभियान जारी है। इसी अभियान के तहत दन्या पुलिस ने बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखने पर एक मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का नगद चालान किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी करने वालों और किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 45 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। इस दौरान एक मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार रखने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये का नगद चालान किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को किरायेदार रखने से पहले उसका पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फायर सीजन को देखते हुए फायर सर्विस अलर्ट, हाइड्रेंट स्थलों का निरीक्षण
Next: युवक की मौत के मामले में डंपर चालक को एक साल का कारावास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 17.50.59_11zon
  • अल्मोड़ा

लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-19 at 15.57.44_11zon
  • अल्मोड़ा

तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.