Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी
  • देहरादून

सुद्धोवाला में खाई से महिला का शव मिलने से सनसनी

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

प्लास्टिक में लिपटी मिली तीन-चार दिन पुरानी लाश

देहरादून(आरएनएस)।  बाला सुंदरी प्राचीन मंदिर के पास खाई में एक महिला का तीन-चार दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव प्लास्टिक की पन्नी में बंद मिला है और आशंका जताई जा रही है कि लाश होली से पहले की हो सकती है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह यहां बाला सुंदरी मंदिर के पास के इलाके में बहुत तेज बदबू आ रही थी। जब लोगों ने आसपास खोजबीन की तो खाई में प्लास्टिक की पन्नी में लिपटा महिला का शव दिखाई दिया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक शव काफी पुराना होने के कारण महिला के चेहरे को कीड़ों ने बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोकगायक दीवान कनवाल के निधन पर हवालबाग ब्लॉक में शोकसभा
Next: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, डीआईटी के दो छात्रों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.