Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मंत्री डॉ. धन सिंह ने नई टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा
  • टिहरी

मंत्री डॉ. धन सिंह ने नई टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

नई टिहरी। प्रदेश के उच्च शिक्षा और जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मंगलवार से शुरू हो रहे टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा झील महोत्सव का उद्देश्य टिहरी को विश्व स्तरीय साहसिक पयर्टन गंतव्य बनाना है। कहा कि राज्य सरकार ने मेले को नोटिफाइड कर दिया है। अब हर साल बसंत पंचमी पर यहां मेला आयोजित किया जाएगा। मेले में एडवेंचर गतिविधियों के लिए आईटीबीपी और सेना के जवानों ने पूर्वाभ्यास किया। प्रशासन की मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को चमोली दैवी आपदा के चलते टिहरी झील महोत्सव का सादगी से शुभारंभ किया जाएगा। मेले में साहसिक खेल गतिविधियों को प्रमोशन करना शासन-प्रशासन ने लक्ष्य रखा है। सोमवार को जिले के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी सहित प्रशासन की टीम ने मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा पहाड़ी शैली के घर को देखने के लिए बाहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव, ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, डीसीबी के चेयरमैन सुभाष रमोला, गोविंद रावत आदि मौजूद थे। आईटीबीपी, बीएसएफ के जवानों ने हॉट एयर बलून, पैरा-ग्लाईडिंग, पैरा जंपिंग का पूर्वाभ्यास किया। इधर, यूथ हॉस्टल एसोसिएशन नई दिल्ली के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों से 14 सदस्य पर्यटकों का दल सोमवार को मॉडल होमस्टे विलेज तिवाड गांव पंहुचा। जहां पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। यूथ होस्टल के सीनियर ट्रैकिंग ऑफिसर नवीन चंद्र तिवारी ने बताया कि पर्यटक होटल की बजाए गांव के वातावरण में रहना पसंद करने लगे हैं। होम स्टे महत्वपूर्ण व्यवस्था है। दल टिहरी झील, डोबरा-चांठी पुल, धनोल्टी क्षे9 का भ्रमण करेंगे। तिवाड गांव के नरेंद्र रावत ने बताया कि होमस्टे के बनने बड़ी संख्या में पर्यटकों की यहां आने की डिमांड है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनल में फंसे दो युवकों के शव हुए बरामद
Next: निजी वाहन स्वामी लगा रहे रोडवेज के राजस्व को चूना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.