Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टनल में फंसे दो युवकों के शव हुए बरामद
  • टिहरी

टनल में फंसे दो युवकों के शव हुए बरामद

RNS INDIA NEWS 15/02/2021
rns featured image new

नई टिहरी। सात फरवरी से चमोली के तपोवन में ऋषिगंगा परियोजना की टनल में फंसे टिहरी जिले के रौलाकोट निवासी जितेंद्र सिंह धनाई का शव भी रेसक्यू कर लिया गया है। हादसे में अब तक टिहरी के दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। यह सूचना मिलते ही पूरे रौलाकोट गांव में मातम पसरा हुआ है। अभी तक मृतक की मां और पत्नी को यह भी नहीं बताया है कि जितेंद्र का शव मिला है। देर सांय तक शव के गांव पहुंचने की उम्मीद है।बता दें कि रैणी-तपोवन में आई आपदा में 200 से अधिक लोगों के साथ रौलाकोट गांव का जितेंद्र धनाई (30) पुत्र मातबर धनाई भी लापता चल रहा था। उसका शव सुरंग से रेसक्यू किया गया। ग्राम प्रधान आशीष डंगवाल ने बताया कि चमोली प्रशासन ने रात को इसकी सूचना दी। बताया कि जितेंद्र के पिता मातबर सिंह धनाई मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। मां ऊषा देवी और पत्नी नीलम देवी को अभी आस है उनका सहारा लौट आएगा। उन्हें जितेंद्र के शव मिलने की सूचना नहीं दी है। जितेंद्र की पांच बहने हैं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन की शादी होनी बाकी है। मृतक के तीन साल के बेटा आरूष को घटना की कोई जानकारी नहीं है। जितेंद्र करीब तीन-चार साल से ऋषिगंगा प्रोजेक्ट में कार्यरत था। ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव के मुकेश धनाई, धनवीर सिंह, शिव सिंह बिष्ट आदि लोग शव लेने जोशीमठ रवाना हुए थे। देर सांय तक शव गांव पहुंचेगा। अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। गांव के लोग जितेंद्र की मां और परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। परिवार की आर्थिकी का एक मात्र सहारा चले जाने से मातबर सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने सहित जितेंद्र की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाउस टैक्स तय करने की प्रक्रिया को सर्किल रेट से जोड़ा
Next: मंत्री डॉ. धन सिंह ने नई टिहरी झील महोत्सव की तैयारियों का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.