Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवा विधानसभा सत्र में सदस्यों ने ज्वलंत मुद्दों पर की बहस
  • देहरादून

युवा विधानसभा सत्र में सदस्यों ने ज्वलंत मुद्दों पर की बहस

RNS INDIA NEWS 24/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   युवा आह्वान की ओर से आयोजित उत्तराखंड युवा विधानसभा के छठवें सत्र में सदस्यों ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। यूसीएफ के प्रेक्षागृह में सत्र का शुभारंभ उच्च शिक्षा, सहकारिता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्चुअल माध्यम से किया। मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं की सोच, ऊर्जा और भागीदारी से ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड को विकसित उत्तराखंड बनाया जा सकता है। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि देश हो या प्रदेश, वह युवा सोच से ही आगे बढ़ता है, हमारी सरकार युवाओं के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है। युवा आह्वान के निदेशक रोहित ध्यानी ने बताया कि यह पहल युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने और भविष्य का नेतृत्व तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गौड़ ने बताया कि वे पिछले आठ वर्षों से पहाड़ के युवाओं को मंच देकर उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य कर रहे हैं। सत्र के प्रथम दिन ‘आत्मनिर्भर उत्तराखंड से विकसित उत्तराखंड की ओर’ विषय पर विस्तृत चर्चा हुई, जो इस संस्करण की मुख्य थीम भी है। सदन की कार्यवाही पूरी तरह विधानसभा की तर्ज पर संचालित की गई, जिसमें पक्ष और विपक्ष दोनों ओर के युवा विधायकों ने अपने विचार रखे। पक्ष की ओर से युवा विधायक जाह्नवी गैरोला ने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देकर युवाओं को उनके अपने ही गांवों में रोजगार दिया जा सकता है, जिससे पलायन पर रोक लगेगी। युवा विधायक अमित महंत ने पर्यटन, होम-स्टे और स्थानीय उत्पादों को आत्मनिर्भर उत्तराखंड की रीढ़ बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, विपक्ष की ओर से युवा विधायक हिमांशु मेहता ने सरकार को घेरते हुए कहा कि कई योजनाएं केवल कागजों तक सीमित हैं और जमीनी स्तर पर युवाओं को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। युवा विधायक आशुतोष पंवार ने शिक्षा और रोजगार के अभाव को पलायन का मुख्य कारण बताते हुए इस पर ठोस नीति बनाने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व यूसीएफ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत ने की। इस मौके पर यूसीएफ के प्रबंध निदेशक आनंद शुक्ल, उत्तराखंड फार्मासिस्ट एसोसिएशन के राहुल लखेड़ा, युवा आह्वान के सलाहकार एवं संरक्षक मनोज ध्यानी, लक्ष्मण नेगी, प्रशांत बडोनी, अनुज रावत, संदीप काला, संकित राणा, कनिका नेगी, नवीन वर्मा, कमल मिश्रा और राहुल सती मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: बाजार में अतिक्रमण पर नगर निगम सख्त, दो फीट दायरे में दुकानें लगाने के निर्देश
Next: बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्वास पर जोर, पीएम आवास योजना के तहत आवेदन के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.