Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गोली लगने से घायल जूता कारोबारी की इलाज के दौरान मौत
  • ऊधम सिंह नगर

गोली लगने से घायल जूता कारोबारी की इलाज के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जूता कारोबारी 63 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद आखिर हार गया। रविवार को उसने रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गुरुवार रात करीब दस बजे सिविल लाइंस स्थित ‘शू विला’ शोरूम के स्वामी 25 वर्षीय ध्रुव चावला अपने ही प्रतिष्ठान में संदिग्ध रूप से गोली चलने से घायल हो गए थे। गोली उनकी कनपटी में लगी थी और पास में ही एक अवैध पिस्टल और चार कारतूस भी पड़े हुए थे। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें हायर सेंटर कर दिया गया था। परिजन ध्रुव को मैक्स अस्पताल गुरुग्राम ले गए। लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने परिजनों से उन्हें घर ले जाने को कहा, लेकिन मां का दिल नहीं माना। वह कॉर्डियक एंबुलेंस में बेटे को लेकर रुद्रपुर पहुंची और यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार दोपहर ध्रुव ने दम तोड़ दिया। एसएसआई केसी आर्य ने बताया कि शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं युवा व्यापारी की मौत की सूचना पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मामले में हर तरह के सहयोग की बात कही और सीओ प्रशांत कुमार से फोन पर वार्ता कर मामले में उचित जांच की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआई सम्मेलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर भड़का भाजयुमो
Next: मायाकुंड रोड पर दो सांडों ने जमकर तांडव मचाया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.