Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दून में शिक्षा निदेशक पर हमले से नही थम रहा शिक्षकों में आक्रोश 
  • ऊधम सिंह नगर

दून में शिक्षा निदेशक पर हमले से नही थम रहा शिक्षकों में आक्रोश 

RNS INDIA NEWS 22/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। देहरादून में शिक्षा निदेशक के साथ हाथापाई के विरोध में रविवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में विभिन्न संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। आक्रोशित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों ने आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुटौला को सौंपा। शिक्षा विभाग देहरादून में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय नौटियाल पर उनके कार्यालय में घुसकर कथित रूप से हमला कर दिया गया। आरोप है कि एक भाजपा विधायक की मौजूदगी में समर्थकों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना के बाद पूरे जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में आक्रोशित शिक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों ने रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिले के शिक्षा अधिकारी एवं कर्मचारी के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ, राजकीय शिक्षक संघ, तथा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के पदाधिकारी जिला मुख्यालय स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए और आरोपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने कहा कि भाजपा विधायक की मौजूदगी में शिक्षा के मंदिर में हमला निंदनीय है। मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के पूर्व मंत्री रविन्द्र पांडे ने कहा कि दोषी विधायक को पद से हटाया नहीं जाता तब तक आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। वहीं शिक्षक नेता हरीश दनाई ने कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाइ्र नही होती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने शासन प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और शिक्षा अधिकारियों की सुरक्षा करने की मांग की है। यहां डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बीएन बेलवाल, जिला मंत्री केसी विश्वकर्मा, एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह, सुभाष चंद्र, चितरंजन, महेश कुमार, सत्यपाल सिंह, देवेन्द्र कुमार, ब्रजलाल, विवेक पंवार, आलोक राय, हरिशंकर, चन्द्रेश पाल, दर्शन सिंह नेगी, प्रमोद पांडे, कमल भाटिया, राजेश बलूनी, वैभव गोयल, मीणा आर्य, धीरेंद्र त्रिपाठी, जगत सिंह, शीला सरकार, दयाशंकर पांडे, गायत्री पांडे, कुसुम पाल, सुमन व्यास, मंजू टम्टा, अंजली विश्वास, कंचन जोशी, रीता चौहान सहित बड़ी संख्या में शिक्षा अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया बालावाला में विराट हिन्दू सम्मेलन में प्रतिभाग
Next: अल्मोड़ा में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा होगा ऐतिहासिक : गावा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.