Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जल्द शुरू करेगा मोबाइल बैंकिंग सेवा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक जल्द शुरू करेगा मोबाइल बैंकिंग सेवा

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 16.36.20

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल बैंकिंग सेवा शुरू करने जा रहा है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. तिवारी ने बताया कि इस संबंध में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और भारतीय रिजर्व बैंक से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बैंक के ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि उनके निरंतर विश्वास और सहयोग से ही बैंक नई सुविधाएं शुरू करने में सफल हो रहा है। बैंक अध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी ने कहा कि बैंक अनुभवी नेतृत्व और प्रबंधन के निर्देशन में लगातार प्रगति कर रहा है और ग्राहक हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उपाध्यक्षा डॉ. वसुधा पंत ने बताया कि वर्तमान में बैंक की 65 शाखाएं संचालित हैं और कुल कारोबार करीब 6000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बैंक का नेट एनपीए शून्य है और करीब 45 लाख खाताधारक इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक उत्तराखंड के शीर्ष आयकरदाताओं में भी शामिल है।

बैंक ने वर्ष 2028 तक 100 शाखाएं स्थापित करने, 8000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने और प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये सकल लाभ अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान में बैंक करीब 850 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध करा रहा है, जिसे बढ़ाकर 1000 से अधिक करने की योजना है। बैंक प्रबंधन ने इसके सफल संचालन का श्रेय संचालक मंडल के सदस्यों सी.ए. दिनेश चन्द्र, सी.ए. गगनदीप सिंह सहदेव, डॉ. दीपक गौड़, सदी राम आर्या, चन्द्रशेखर काण्डपाल, हरीश चन्द्र पाठक, जीतेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, सुजाता गुलाटी, गिरीश धवन, विनय टंडन और प्रकाश पांडे को दिया। साथ ही ग्राहकों से भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और विश्वास बनाए रखने की अपील की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर जानलेवा हमला, शिक्षा निदेशालय में मचा हड़कंप
Next: प्रोफेसर नितिका कौशल ‘भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार–2026’ से सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.