Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कांग्रेसी बदहाल सडकों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री के विरोध में उतरे
  • पिथौरागढ़

कांग्रेसी बदहाल सडकों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री के विरोध में उतरे

RNS INDIA NEWS 18/02/2026
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  पिथौरागढ़ शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली सड़कों की बदहाली को लेकर कांग्रेस ने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा का पुतला जलाया। बुधवार को आक्रोशित कांग्रेसियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार फेल हो चुकी है। उन्होंने भाजपा सरकार के जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम को भी फ्लाप साबित बताया। नगर के सिल्थाम तिराहे में पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुतला जलाया। लुंठी ने कहा कि पिथौरागढ़ से चंडाक मार्ग को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन सिर्फ कागजी कार्रवाई ही हो रही है, लेकिन धरातल में सड़क चौड़ीकरण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लुंठी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि हिन्दुओं की हितैषी सरकार में सबसे अधिक बीफ निर्यात को लेकर भारत नंबर वन बन चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को दबाव में लेकर जन जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम किया जा रहा है। कार्यक्रम में जबरन भीड़ बुलाने की जिम्मेदारी छोटे कर्मियों को दी जा रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर,जितेंद्र सिंह माहरा,भूपेश नगरकोटी,हरीश कुमार,पार्षद राहुल लुंठी,मनोज ठकुराठी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 23 से
Next: नशे में धुत युवती का हंगामा करते हुए वीडियो वायरल

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.