Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रेफरल मॉनिटरिंग बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल कम करने पर जोर
  • अल्मोड़ा

रेफरल मॉनिटरिंग बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, अनावश्यक रेफरल कम करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 16/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित रेफरल मॉनिटरिंग समिति की बैठक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक विभिन्न चिकित्सालयों से रेफर किए गए मरीजों के मामलों का विस्तार से परीक्षण किया गया। समीक्षा के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि इस अवधि में जनपद के अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी मिलाकर कुल 45,059 मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें से रेफरल दर केवल 0.65 प्रतिशत रही। इस पर संतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार व्यवस्था बेहतर होने से अनावश्यक रेफरल में कमी आई है। उन्होंने इस प्रवृत्ति को बनाए रखने और रेफरल दर को और कम करने के निर्देश दिए। बैठक में शिशु मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए विशेष रणनीति बनाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के मामलों की नियमित निगरानी की जाए और जरूरत पड़ने पर समयबद्ध उपचार एवं त्वरित रेफरल सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करने, अस्पतालों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और 108 एम्बुलेंस सेवा के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया। बाल विकास और स्वास्थ्य विभाग को आपसी तालमेल के साथ कार्य करते हुए गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ प्रवीण कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाबों में कैबिनेट मंत्री डॉ रावत ने किया 570 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
Next: मसूरी में टूटी सड़क, पार्किंग की समस्याओं को सीएम के समक्ष उठाया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.