Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
default featured image

कोटद्वार(आरएनएस)।   ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंकों में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा के सामने एसोसिएशन के बैनर तले बड़ी संख्या में बैंककर्मी एकत्र हुए। एसोसिएशन के प्रांतीय सहायक महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार श्रमिकों के साथ अन्याय कर रही है। 29 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार नए श्रम कानून बनाकर श्रमिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। इसका हरसंभव विरोध किया जाएगा। इस पर बैंक कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दो टूक कहा कि सरकार ने कर्मचारी उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैंककर्मियों ने अपनी जिन मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया, उनमें पुराने श्रम कानूनों को यथावत रखने, बैंकों में समुचित स्टाफ की भर्ती करने, बैंकों में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, बैंकों का विजय न कर बेंकों को मजबूत करने, औद्योगिक घरानों के खराब ऋण की वसूली के लिए ठोस कानून बनाने, बैंकों में ठेका प्रथा बंद कर स्थायी नियुक्तियां करने, बैंक ग्राहकों से अनावश्यक सर्विस चार्ज न लेने और बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों में जिला सचिव कुलदीप चोधरी, नगर संयोजक डीपीएस बिष्ट, हरजीत सिंह, रमेश नेगी, भीम प्रसाद, रचित रावत, राहुल नेगी, सविता कोटनाला, मुन्नी देवी, मदन मोहन, कुलदीप गुसाईं शामिल रहे। वहीं, बैंक कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते बैंक आए खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सब्जी फसलों में कीट प्रबंधन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Next: आशाओं और भोजनमाताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए निकाली रैली

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

14 साल बाद थमाया बिजली बिल, आयोग ने लगाई विभाग को फटकार

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0
default featured image
  • पौड़ी

सोशल मीडिया पर मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी, दो लाख का इनाम घोषित

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.