Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • आशाओं और भोजनमाताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए निकाली रैली
  • उत्तरकाशी

आशाओं और भोजनमाताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए निकाली रैली

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन एटक के आह्वान पर जिला मुख्यालय में आशा कार्यकर्ताओं और भोजन माताओं ने जुलूस रैली निकाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को विभिन्न ब्लॉकों से आशा कार्यकर्ता और भोजन माताएं काली कमली धर्मशाला में एकत्रित हुई। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए उन्होंने धरना दिया। मजदूर नेता महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि आशाओं और भोजन माताओं को महंगाई के दौर में उनका मेहनताना नहीं मिल रहा है। सरकार को मानदेय बढ़ाने की जरूरत है। इससे उन पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है और काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि आशाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन तीस हजार प्रतिमाह हो। आशाओं ने डीएम के माध्यम से पीएम और सीएम को भी ज्ञापन भेजा। जुलूस के दौरान सरिता ठाकुर, कमला देवी, आरती सेमवाल, राजुला डबली, चंदन बिष्ट, सुषमा, संजना, सुनीता, कविता उनियाल, सरिता रावत, शोभा आदि दर्जनों शामिल थे। वहीं पुरोला में आशा कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र में रैली निकालकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। रैली के उपरांत कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी मुकेश रमोला के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं ने उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, न्यूनतम 26 से 30 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने, कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) एवं ईएसआई की सुविधा लागू करने, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन पर प्रमीना, सरिता, सुमित्रा, नीलम, शांता, रामदुलारी, तारा, सरोज, मीना, कुशुमलता, सीमा, अंजना, कृष्णा, पुष्पा के हस्ताक्षर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्य बहिष्कार कर राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Next: पांच करोड़ से अधिक बकाया पर भू-संपत्ति नीलाम होगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव गर्भगृह से निकले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भव्य दर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.