Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • पुरोला पीजी कॉलेज में स्थायी भवन निर्माण की मांग
  • उत्तरकाशी

पुरोला पीजी कॉलेज में स्थायी भवन निर्माण की मांग

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। बर्फिया लाल जुवांठा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में छात्र संघ भवन निर्माण की मांग उठी है। कॉलेज के पास अभी तक अपना स्थायी भवन नहीं है। छात्र संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने इस संबंध में यमुना घाटी भ्रमण पर आए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य को पत्र सौंपकर उचित कार्यवाही की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष गोविन्द सिंह ने बताया कि छात्र संघ भवन का निर्माण अनिवार्य है ताकि छात्र संघ पदाधिकारी विद्यार्थियों की समस्याएं सुन सकें और छात्र हितों से जुड़े विषयों पर नियमित चर्चा कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में छात्रसंघ के पास कोई स्थायी भवन नहीं है जिससे छात्र समस्याओं के समाधान और संवाद में कठिनाई हो रही है। इसके साथ ही छात्र संघ द्वारा शासन स्तर पर भी पत्राचार किया गया है। भवन के निर्माण से छात्र गतिविधियों को सुव्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी और छात्रों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सकेगा। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष सलोनी राठौर, चन्द्रकान्ता रावत, रीतिक चुनार, अभिषेक लौथानी, रीतिन नौटियाल, गौतम पंवार, महादेव कंडियाल, अनिला चौहान, काजल चौहान, यशवंत कंडियाल, कपिल कलूड़ा, आयुष कुमार, समीर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा और कुंभ के लिए रेलवे पुलिस ने शुरू की तैयारी
Next: मास्टर प्लान के कार्य संपन्न होने के बाद बदरीनाथ प्राधिकरण संभालेगा जिम्मा: डीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.