Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विकसित भारत की नींव रखता है केंद्रीय बजट: अजय भट्ट 
  • ऊधम सिंह नगर

विकसित भारत की नींव रखता है केंद्रीय बजट: अजय भट्ट 

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय बजट को देश के कायाकल्प की दिशा में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने वाला दूरगामी विजन है, जिसमें किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग केंद्र में हैं। भट्ट ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत आज खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर है। 35 करोड़ टन से अधिक का रिकॉर्ड उत्पादन और चावल के क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक बनना कृषि नीतियों की सफलता का प्रमाण है। दूध और मछली उत्पादन में भी भारत अग्रणी देशों में शामिल हो चुका है। उन्होंने बताया कि भारत आज दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है। चालू वित्तीय वर्ष के पहले पांच महीनों में ही एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के स्मार्टफोन निर्यात ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मजबूती को दर्शाया है। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण के लिए 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है, जिससे परिवहन सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। मुद्रा योजना के तहत 38 लाख करोड़ रुपये का ऋण छोटे उद्यमियों को दिया गया, जिससे 12 करोड़ से अधिक लोगों को स्वरोजगार मिला। कहा पूर्वोत्तर के विकास के लिए 11,639 करोड़ रुपये का विशेष बजट स्वीकृत किया गया है। वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार और चिनाब ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट देश की बदलती तस्वीर को दर्शाते हैं। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, दर्जाधारी उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल, नेत्रपाल मौर्या, अनुभव चौधरी, रश्मि रस्तोगी, विजय पाल सिंह तोमर, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, अक्षय गहलोत, योगेश वर्मा, परवेज खान और मुकेश पाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धार्मिक आयोजनों पर शुल्क लगाने से संत नाराज
Next: रुड़की में महिला मोर्चा की बजट चौपाल

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

डंपर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मंगलवार को शराब व बड़े नॉनवेज प्रतिष्ठानों को बंद रखने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

अस्पताल स्वामी ने दो डॉक्टरों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.