Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन
  • अल्मोड़ा

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। सोमवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रस्तावित आंदोलन कार्यक्रम के क्रम में शाखा अल्मोड़ा की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सूरज सिंह रावत ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव हितांशी नैनवाल द्वारा किया गया। बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने शासन स्तर पर लंबित 27 सूत्री मांगों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई न होने पर असंतोष व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ द्वारा घोषित चरणबद्ध आंदोलन कार्यक्रम में शाखा अल्मोड़ा पूर्ण सहभागिता करेगी। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि उच्चाधिकार समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ द्वारा 2 फरवरी 2026 से 23 फरवरी 2026 तक प्रथम चरण का आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस आंदोलन में प्रदेश के सभी तकनीकी विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिनमें अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अपर सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं, भाग लेंगे। महासंघ के निर्णय के अनुसार 2 फरवरी को सभी जनपदों के शाखा मुख्यालयों पर एक दिवसीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी को जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय बैठक होगी। 18 फरवरी को सभी जनपद मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 27 सूत्री मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन भेजा जाएगा। आंदोलन के प्रथम चरण का समापन 23 फरवरी को प्रदेश की राजधानी देहरादून में विशाल रैली और सचिवालय घेराव के साथ किया जाएगा। रैली परेड ग्राउंड से उत्तराखंड सचिवालय तक जाएगी, जिसके बाद उच्चाधिकार समिति की बैठक कर आंदोलन के द्वितीय चरण की घोषणा की जाएगी। बैठक में मंडल सचिव दीपक सिंह मटियाली, जनपद अध्यक्ष जी. एस. मेहरा, जनपद सचिव ललित मोहन बिष्ट के साथ ही हिमांशु जोशी, रिनी पांडे, जीवेश वर्मा, मनीष कुमार, प्रफुल्ल कुमार जोशी, अंकित सिंह, कमलेश तिलारा, हर्षिता सुयाल और जतिन शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शोभायात्रा में घुसी तेज रफ्तार कार, आठ घायल, एक की हालत गंभीर
Next: मसूरी में बाहरी व्यक्ति को नहीं मिलेगा होम स्टे का लाइसेंस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.