Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मसूरी में बाहरी व्यक्ति को नहीं मिलेगा होम स्टे का लाइसेंस
  • देहरादून

मसूरी में बाहरी व्यक्ति को नहीं मिलेगा होम स्टे का लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मसूरी होम स्टे एसोसिएशन की एक बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। मसूरी में किसी बाहरी व्यक्ति को होम स्टे का लाइसेंस नहीं देने दिया जाएगा।फरवरी के अंत तक शीघ्र कार्यकारणी का गठन करने पर सहमति बनी। सोमवार को मसूरी होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत की अध्यक्षता में बैठक लंढौर में हुई। बैठक में होम स्टे संचालकों की समस्याओं को सुना गया व कई प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में होम स्टे संचालकों ने अपनी समस्याएं व सुझाव रखे। प्रस्ताव पास किया गया कि होम स्टे का लाइसेंस की समयावधि पांच वर्ष की जाए। कार्यकारणी का चुनाव फरवरी अंत तक आम सभा की बैठक में किया जाएगा। होम स्टे का लाइसेंस बाहरी व्यक्तियों को नहीं देने दिया जाएगा व होम स्टे में कमरों की संख्या बढ़ाने का भी प्रस्ताव पास किया गया। होम स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कहा कि कार्यकारिणी बनाये जाने के बाद संस्था का नवीनीकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को होम स्टे का लाइसेंस देने का कड़ा विरोध किया जाएगा। प्रदेश सरकार का निर्णय भी है कि होम स्टे योजना स्थानीय लोगों के लिए है, इसमें कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में देवी गोदियाल अध्यक्ष बनाए गए थे व तीन वर्ष के लिए चुनाव हुआ था लेकिन कोरोना होने के कारण पांच वर्ष तक वह अध्यक्ष रहे। सोशल मीडिया में कुछ टिप्पणी की जा रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। इसके समाधान के लिए वरिष्ठ सदस्यों को जिम्मेदारी दी गयी है ताकि संगठन मजबूती से कार्य कर सके। उन्होंने होम स्टे टैरिफ पर कहा कि जो सरकार के मानक है उससे बाहर कोई नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी माह के अंत तक कार्यकारिणी का चुनाव आम सभा में सभी की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने होम स्टे संचालकों को भरोसा दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा व जो सुझाव आएंगे उनका अनुपालन किया जायेगा। इस मौके पर केडी नौटियाल, जबर सिंह पंवार, अशोक सिंघल, मनोज गोयल, नवीन गोयल, अनिल रावत, अरविंद राणा, नरेश रावत, हिमांशु खरोला, राहुल असवाल, राकेश आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अल्मोड़ा शाखा का समर्थन
Next: ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन की 42वीं वर्षगांठ पर चौखुटिया में जनसभाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.