Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दून में अवैध रूप से संचालित हो रहे कार रेंटल सेंटरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान एक सेंटर से दस्तावेजों के साथ निजी वाहनों की चाबियां जब्त की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने आईएसबीटी स्थित मुस्कान होटल के सामने वाली गली में संचालित सेंटर पर छापा मारा। विभाग को लंबे समय से इस संस्थान के अवैध संचालन की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से निजी वाहनों को कमर्शियल तौर पर किराए पर देने से संबंधित प्रपत्र, तीन वाहनों की चाबियां और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए। मौके पर मौजूद कर्मचारी कार रेंटल का लाइसेंस या अन्य कोई विधिक दस्तावेज नहीं दिखा सके। पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान को अपना पक्ष रखने और यदि लाइसेंस हो तो उसे प्रस्तुत करने के लिए कार्यालय तलब किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि शहर में बिना परमिट और निजी नंबर प्लेट के व्यावसायिक उपयोग किए जा रहे वाहनों और अवैध रेंटल संस्थानों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की
Next: मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.