Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कंपनी की दो महिला निदेशकों में मारपीट, केस दर्ज
  • देहरादून

कंपनी की दो महिला निदेशकों में मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक संस्थान में दो महिला निदेशकों (पार्टनर) के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई। विवाद इतना बढ़ा कि मामला थाने पहुंच गया। जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पटेलनगर पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सीबीएस अधिकारी ने बताया कि विवाद ड्रीम एड्यू विजन की प्रबंध निदेशक स्मिता गुप्ता और सपना राय के बीच हुआ। स्मिता गुप्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी पार्टनर सपना राय पिछले कुछ समय से स्टाफ के काम में हस्तक्षेप कर रही थीं। 27 जनवरी को सपना अपनी बहन सभ्यता थापा के साथ कार्यालय पहुंचीं और एचओडी चंद्रमोहन को धमकाने लगीं। विरोध करने पर सपना ने स्मिता का गला दबा दिया और उनके बाल इतनी बेरहमी से खींचे कि सिर के काफी बाल उखड़ गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। वहीं सपना राय ने आरोप लगाया कि स्मिता गुप्ता, उनके पति विकास कुमार पुत्र अक्षत और पिता सुशील कुमार ने योजनाबद्ध तरीके से उन पर हमला किया। सपना का दावा है कि जब उन्होंने ऑफिस पासवर्ड और लैपटॉप टूटने की बात पूछी तो स्मिता ने उन्हें गाली देते हुए सीने पर मुक्के मारे। साथ ही विकास कुमार ने उनके हाथ मरोड़ दिए और देहरादून छोड़ने की धमकी देते हुए जान से मारने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट और मेडिकल रिपोर्ट पेश की है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और स्टाफ के बयानों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज
Next: शिक्षकों से मारपीट पर भड़की टीचर्स एसोसिएशन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.