Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में 16 मार्च से होगा योग महोत्सव
  • देहरादून

ऋषिकेश में 16 मार्च से होगा योग महोत्सव

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश में 16 से 22 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाले योग महोत्सव की तैयारियों को लेकर पर्यटन विभाग ने गुरुवार को योगाचार्यों और पर्यटन से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट में बैठक के दौरान योग शिक्षकों से सुझाव लिए गए। राजश्री योगशाला, श्यामपुर के निदेशक धनीराम बिंजोला ने सुझाव दिया कि क्षेत्र के सभी योग शिक्षकों के नाम और संपर्क नंबर गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचीबद्ध किए जाएं, जिससे देश-विदेश से आने वाले योग साधकों को सही जानकारी मिल सके। योगाचार्य वेदप्रकाश मैठाणी ने योग महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि इसमें अंतरराष्ट्रीय योग विद्यार्थियों और विदेशी पर्यटकों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। ताकि ऋषिकेश की वैश्विक योगनगरी की पहचान और सशक्त हो। गढ़वाल मंडल विकास निगम के निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष योग महोत्सव का आयोजन 16 से 22 मार्च 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए स्थानीय योगाचार्यों और पर्यटन विशेषज्ञों से लगातार सुझाव लिए जा रहे हैं। बैठक में भरतचंद्र, दीपक रावत और कनिका आनंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोलीकांड में मातृ सदन के संत सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.