Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान
  • नैनीताल

पर्यटक की कार बर्फ में फिसलकर खाई में गिरी, एयरबैग से बची जान

RNS INDIA NEWS 28/01/2026
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। बर्फबारी देखने पहुंचे रामपुर के एक पर्यटक की कार पंगोट-किलबरी मार्ग पर मंगलवार रात बर्फ में फिसलकर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि वाहन करीब 20 फीट नीचे जाकर खाई के बीच रुक गया और एयरबैग खुलने से पर्यटक की जान बच गई। एसआई दीपक कार्की के अनुसार गंजथाना, रामपुर निवासी उमर शम्सी दोस्तों संग नैनीताल घूमने आया था। बुधवार तड़के करीब चार बजे बारिश व बर्फबारी के बाद वह कार से पंगोट-किलबरी मार्ग पर निकल गया। सड़क पर जमी बर्फ के कारण वाहन फिसल गया और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। उमर की सूचना पर पुलिस और होटल में ठहरे उसके दोस्त भी घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला। इसके बाद वाहन को क्रेन की मदद से खाई से निकाला गया। सड़क पर अत्यधिक फिसलन को देखते हुए फिलहाल मार्ग पर पर्यटक वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन
Next: होटल बिजनेस में पार्टनर बनाने का झांसा देकर ठग लिए दो करोड़

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.